बाइबिल · Indian Revised Version (Hindi) 2019

भजन संहिता 134

1 हे यहोवा के सब सेवकों, सुनो, तुम जो रात-रात को यहोवा के भवन में खड़े रहते हो, यहोवा को धन्य कहो।

2 अपने हाथ पवित्रस्थान में उठाकर, यहोवा को धन्य कहो।

3 यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, वह सिय्योन से तुझे आशीष देवे।

Indian Revised Version (Hindi) 2019 — © 2017, 2019 Bridge Connectivity Solutions — CC BY-SA 4.0